
बदायूं -उत्तर प्रदेश हिन्दी प्रचार समिति, की आवश्यक बैठक वरिष्ठ समाज सेवी प्रदीप दुबे के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के संयोजक प्रधान पवन शंखधार ने कहा कि समिति की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जल्द ही बैठक कर सभी पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा । नई रणनीति के साथ समिति कार्य करेगी । समिति में साहित्यकारों के साथ साथ हिन्दी शिक्षकों को भी स्थान दिया जाएगा । गठन के पश्चात नगर के सभी वार्डों में आवश्यक बैठक कर समिति हिन्दी हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और लोगों को हिन्दी के प्रति जागरूक करेगी ।
इस अवसर पर अजीत शंखधार (पत्रकार),सभासद मनोज चंदेल, षट्वदन शंखधार, पियूष वर्मा, काशीनाथ वर्मा, आकाश उपाध्याय, धनंजय मिश्रा, अखिलेश यादव एनसी मिश्रा , आर्येंद्र मिश्रा , अजीत शंखधार आदि उपस्थित रहे ।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






