7:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- वृद्ध को जातिसूचक गालियां देने,मारपीट कर घायल करने में चार पर एससी-एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

।********* उझानी बदांयू 2 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव दूदेनगर निवासी अनुसूचित जाति के सचिन कुमार ने गांव के चार लोगों पर पिता को जातिसूचक गालियां देकर बेवजह पिटाई कर घायल करने में गांव के चार लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच सीओ शक्ति सिंह करेंगे। सचिन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 27 दिसंबर को गांव का विनील पुत्र ओमकार मेरे घर के सामने शराब के नशे में गंदी गंदी गालियां दे रहा था मना करने पर मेरे साथ मारपीट कर दी। थाने शिकायत करने पर गांव के संभ्रांत लोगों ने फेसला कराकर मामला रफा-दफा कर दिया। 29 दिसंबर की शाम मेरे पिता फूलसिंह पड़ोस के गांव बरामयखेडा के बाजार से सब्जी बेचकर वापस आ रहे थे कि रास्ते में विनील, राहुल, गोविन्द व अजय पाल ने जातिसूचक गालियां देते हुए पिटाई कर पानी भरी खंदी में डालकर भाग गये। राहगीरों से जानकारी होने पर घायल पिता को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच को सीओ शक्ति सिंह को प्रेषित कर दी है।————————–* राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.