2:54 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

तृतीया विशाल भंडारे में भक्तों ने चखा भोले का प्रसाद

बदायूं ।।कबाड़ियों को बदायूं में तृतीया विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।राष्ट्रीय मानवाधिकार सरक्षंण एवं अपराध निवारण परिषद भारत के प्रदेश अध्यक्ष राजा सक्सेना ने कहा कि शिव की महिमा अपार है। सावन माह शिव को समर्पित है। भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम भी जब शिव के उपासक थे तो आम इंसान को भी शिव की आराधना करनी चाहिए जिससे उनका भला हो सके कहा कि शिव की आराधना से उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। और कहा कि सावन पर्व भी भगवान शिव की आराधना का प्रमुख दिन है।

शिव भक्त नवीन माथुर ने कहा कि शिवभक्तों को भोजन कराना भी पुण्य का काम है और इस भंडारे का मुख्य उद्देश्य हजारों भक्तों को भोजन कराना है ताकि उनकी तृप्ति से वे शिवभक्त सभी का भला सोच सके।

शिव भक्त तरूण मौर्य ने कहा कि भोले के भक्तों को भोजन कराना पुनित कार्य होता है। इसी भावना को ध्यान में रखकर हमने प्रथम विशाल भंडारे आयोजन किया है मौके पर नीलम सक्सेना,श्रुति सक्सेना तान्या सक्सेना उज्जवल मौर्य,शोभित यादव,गुलशनआदि लोग भण्डारे में मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.