2:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

15 फरवरी तक मछुआरे करें प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना में आवेदन

बदायूँ: 13 फरवरी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अमित कुमार शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में मत्स्य विभाग के अन्तर्गत संचालित प्रधानमन्त्री मत्स्य सम्पदा योजना की विभिन्न परियोजनाओं के लाभ से जनसामान्य को आच्छादित करने के लिए आनलाइन आवेदन प्राप्त करने हेतु विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in को 15 फरवरी 2025 तक खोला गया है।
उन्होंने बताया कि सन्दर्भित योजना के अन्तर्गत एक नई परियोजना भी इस वित्तीय वर्ष से संचालित की जा रही है। जिसमें पिछडे हुए सकिय पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका और पोषण संबंधी वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होेंने जनपद के सभी इच्छुक मछुआरो से अनुरोध किया है कि वह योजना का लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करें।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना में आवेदन करने हेतु लाभार्थी पूर्णकालिक सक्रिय मछुआरा होना चाहिए साथ ही वह एक कार्यात्मक स्थानीय मछुआरा सहकारी समिति का सदस्य हो और गरीबी रेखा से नीचे (बी०पी०एल०) हो जिसकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो। परियोजना के संबंध में अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण विकास भवन द्वितीय तल कमरा संख्या-325 में सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.