1:25 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

100 मीटर दौड़ में आलम प्रथम अभिषेक यादव द्वितीय स्थान पर रहे।

बिसौली- मदन लाल इंटर कालेज बिसौली के मैदान पर चल रही माध्यमिक विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर फर्राटा दौड़ में आलम प्रथम तो अभिषेक यादव दूसरे स्थान पर रहे।
विजय खिलाड़ियों को नगर पंचायत मुड़िया की चेयरमैन अनुपमा पाठक व ब्लाक प्रमुख बिसौली नि.ब्लाक प्रमुख बिसौलीअमित पाठक ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अमित पाठक ने कहा कि खिलाड़ी आगे चलकर मण्डल प्रदेश का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन करें। हमारी सरकार खेलो इंडिया के तहत खेलों को बढ़ावा देने को सतत प्रयासरत हैं।
100 मीटर दौड़ आलम अली मदन लाल इंटर कालेज प्रथम, अभिषेक यादव श्रीकृष्ण इंटर कालेज द्वितीय,सौरभ एसके इंटर काले बदायूँ तृतीय रहे।
1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग भूपाल कुमार मदन लाल इंटर कालेज बिसौली प्रथम संदीप पाल श्रीकृष्ण इंटर कालेज बदायूँ द्वितीय पिंकू सत्यदेव इंटर कालेज बदायू तृतीय,लम्बी कूद सीनियर वर्ग नदीम अब्बास मदन लाल प्रथम,निशांत सिंह मदन लाल इंटर कालेज विसोली द्वितीय सोहित यादव एन ए इंटर कालेज बिल्सी तृतीय, गोला फेक सीनियर वर्ग तवारशु इंटर कालेज विसोली प्रथम मोहम्मद अय्यानन द्वितीय,अमृतांश कौशिक प्रमोद इंटर कालेज सहसवान तृतीय 3000मीटर दौड़ सीनियर वर्ग भूपाल कुमार प्रथम,संदीप पाल द्वितीय,हरिओम तृतीय स्थान पर रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक लाल जी यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन व उदबोधन जिला सह क्रीड़ा सचिव ओमवीर यादव ने किया।
क्रीड़ा मैदान पर आज राजकमल गुप्ता,राकेश कुमार शर्मा,सुमित पाठक,संदीप भारती प्रधानाचार्य,मनोज कुमार गंगवार प्रवक्ता,जिला क्रीड़ा सचिव अजय पटेल,रमेश सिंह,सुधाकर शर्मा,अनमोल उपाध्याय,विपुल प्रताप सिंह,दिनेश पाल सिंह,रतींद्र पाल सिंह,सौरभ शर्मा,भाजपा नेत्री सविता शर्मा,प्रियंका शर्मा कार्यक्रम संयोजक करतार सिंह सह संयोजक राजकुमार शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.