5:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

10 फरवरी तक करें छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति के त्रुटिपूर्ण आवेदनों में संशोधन

बदायूँ: 06 फरवरी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत छात्र, छात्राओं के त्रुटिपूर्ण आवेदनों में संशोधन हेतु पोर्टल खोला गया है, जो 10 फरवरी 2025 तक खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि संशोधन में परीक्षा परिणाम सम्बन्धी विवरण, एनरोलमेन्ट नम्बर, रोल नम्बर, छात्रों की उपस्थिति सम्बन्धी विवरण, छात्रों के प्रवेश तिथि सम्बन्धी विवरण का संशोधन शिक्षण संस्थानों के स्तर से संशोधित किया जायेगा। शुल्क सम्बन्धी विवरण का संशोधन छात्र एवं संस्था दोनों के स्तर से संशोधित किया जायेगा। त्रुटिपूर्ण आवेदनों की जानकारी छात्रों के लागिन एवं शिक्षण संस्थानों के लागिन पर प्रदर्शित करा दी गयी है। छात्र-छात्राओं के संशोधित आवेदनों का डाटा शिक्षण संस्थाओं द्वारा पुनः फारवर्ड करना अनिवार्य है, तभी आवेदन संशोधन माना जायेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.