#०८- ०३- २०२६ दिन रविवार को दिन में ११:०० बजे संगठन के शिवपुरम, बदायूं स्थित मुख्यालय पर होगा २२६ वें सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण/विधिक सेवा शिविर का आयोजन ।
#होली मिलन समारोह का होगा आयोजन।
#भारतीय संविधान की समीक्षा के लिए संविधान सभा के गठन पर होगी चर्चा।
**************
#आर टी आई से जुड़ी कठिनाईयो का होगा निवारण।
#पूर्व सैनिक, शिक्षक, महिलाएं, मनरेगा श्रमिक, विद्युत/ बैंक/ बीमा/मोबाईल/एल पी जी उपभोक्ता व साहित्यकार प्राप्त कर सकेंगे निशुल्क विधिक सहायता।
#सूचना का अधिकार, जनहित गारंटी कानून, नियम २४ और पंचायत राज व्यवस्था का प्रशिक्षण दिये जाने के साथ ही IGRS (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली, जनसुनवाई एप )/ माई ग्रीवांस पोर्टल के व अन्य उपयोगी ऐप औऱ पोर्टल के जनहित में प्रयोग करने के तरीके भी बताये जायेंगे।
#सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को सार्वजनिक करने तथा अपना व आमजन का कार्य बिना रिश्वत दिये आसानी से कराये जाने हेतु सूचना कार्यकर्ता (RTI Activist) बनकर व्यवस्था सुधार मिशन का हिस्सा बनें।
#सूचना के अधिकार का प्रयोग कर जनहित गारंटी कानून, नियम 24 और पन्चायत राज व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा सकता है तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को भी सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
#घूसखोरी, कमीशन खोरी, मिलावट खोरी और काला बाजारी के विरुद्ध संघर्ष में सहभागिता करें, व्यवस्था सुधार मिशन का हिस्सा बन राष्ट्र यज्ञ में आहुति दे।
जय हिंद !
सम्पर्क :-
राम गोपाल
केंद्रीय कार्यालय प्रभारी/महासचिव
जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन)
***************
!! रिश्वत देना पाप है , रिश्वत लेना महापाप है !!
।। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।।
***************




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com