8:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हेल्दी बेबी शो में किया पुरस्कृत

बदायूँ : 18 नवम्बर। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह (15 नवम्बर से 21 नवम्बर तक) के अन्तर्गत हेल्दी बेबी शो का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ में किया गया, जिसमें 43 बच्चों का पंजीकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं द्वारा उपस्थित माताओं को नवजात शिशु की देखभाल एवं आहार के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही नवजात शिशु को गंभीर बीमारी के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी गयी।
इस दौरान बालरोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि 06 माह तक केवल माँ का स्तनपान 06 माह बाद ठोस आहार एवं सम्पूर्ण टीकाकरण कराने की सलाह दी गयी। हेल्दी बेबी शो में पंजीकृत बच्चो में प्रथम स्थान बेबी कनिष्क माता का नाम मीनू वर्मा द्वितीय स्थान बेबी क्रत्यांश माता का नाम सपना तृतीय स्थान बेबी अबुबकर माता का नाम गुलफशा ने प्राप्त किया। जिन्हें बेबी किट देकर पुरुस्कृत किया गया साथ ही उपस्थित सभी बच्चों को सान्तना पुरुस्कार बेबी प्रोडक्ट दिये गये ।
इस अवसर पर हेल्दी बेबी शो में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ, उप मुख्य सिक्ट्स अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.