8:13 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

हेल्थ कैंप में 80 गर्भवती महिलाओं का किया परीक्षण

हेल्थ कैंप में 80 गर्भवती महिलाओं का किया परीक्षण

बिल्सी। आज सोमवार को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र की करीब 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं का टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए सलाह भी दी। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को बताया कि मानसिक तनाव से माता के शरीर और मन पर बुरा प्रभाव डालकर बच्चे की प्रगति पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह मानसिक तनाव से दूर रहे। उन्होने बताया कि जैसा अन्न वैसा मन’ अर्थात् शरीर स्वस्थ होगा तो मन भी स्वस्थ रहेगा। गर्भवती महिलाओं को हमेशा संतुलित आहार लेना चाहिए। जिससे गर्भवस्था में पल रहे बच्चे का विकास भी उचित ढंग से होता है। इस मौके पर डा.प्रगति शर्मा, शशिवाला, सुमन शर्मा, खुशबू आदि मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.