12:39 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

हेलमेट दान देकर अपनी विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति को करूंगा सुरक्षित महेश चंद्र गुप्ता

आज डायट परिसर में आडोटोरोइम में सुबह योग कक्षा में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा योग करने वाले सभी साथियों को हेलमेट वितरण किये गये |
नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि बदायूं नगर में एक्सीडेंट का ग्राफ़ लगातार बढ़ रहा था अभी तक चार सौ मौत हेलमेट ना लगाने से हुई है जब प्रशासन ने यह बात एक बैठक में मुझे बताई तो मुझे चिंता हुई कि मै अपनी विधानसभा के लोगों को तो सुरक्षित कर ही दूं फिर मैंने संकल्प लिया कि मैं बदायूं के हर चौराहे पर हेलमेट वितरण करूंगा जिससे सभी लोग सुरक्षित हो सकें और उनका परिवार भी सुरक्षित हो सकें इसी के चलते हमने अब तक चार हजार हेलमेट वितरण किये है और अभी मुहिम जारी है

योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर ने महेश जी की इस मुहिम की प्रसंशा की और उनको आशीर्वाद दिया कि वो इसी तरह समाज की सेवा करते रहे जिससे लोग सुरक्षित रहें | और साथ ही यह मुहिम लोगों के लिए प्रेरणादायक बनें |
कार्यक्रम में भीमसेन सागर ,डॉक्टर आरपी सिंह ,डॉक्टर जुगल, किशोर,परमेंद्र सिंहपटेल ,पुरुषोत्तम यादव ,संजीव चौहान ,षटवदन शंखधार ,नरेश पाल गुप्ता ,सुरेश पाल सिंह, जितेंद्र सक्सेना ,जनवेद राम बहादुर सिंह, सुधीर मिश्रा ,भगवान स्वरूप गुप्ता ,सुरेश चंद्र मिश्रा,
योगेंद्र पाल सिंह, ऋषिपाल ,ध्रुव चौहान, लवली चौहान ,संध्या गुप्ता, मधु ,रेनू गुप्ता ,विनीत गुप्ता ,चंद्रावती पूसा, अखिलेश ,कुसुम ,अनीता शारदा ,लता आदि 125 लोग उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.