12:16 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

हिन्दू समाज के लोगों ने राणा सांगा को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सपा सांसद का किया पुतला दहन

उघैती (बदायूं): सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए विवाद बयान के बाद मामला लगातार तुल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में हिंदू महासभा के लोगों ने नारेबाजी करते हुए सपा सांसद का पुतला दहन किया।हिंदू महासभा के आक्रोशित लोगों ने प्राचीन देवी मंदिर के सामने मेन रोड पर इकट्ठे होकर सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए सपा सांसद को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए पुतला दहन किया। इस मौके पर अंकुश ठाकुर,सोनू राणा,उज्ज्वल सिंह,रिशू भारद्वाज,अक्षत भारद्वाज,अंकित दीक्षित,मुनेंद्र ठाकुर,शिवम ठाकुर,नितिन ठाकुर,मोनू राणा,अमन ठाकुर,सुनील राणा,दीपक ठाकुर,अनुराग ठाकुर,कृष्णा भारद्वाज उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.