8:02 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल, पुष्पाहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शाल,पुष्पाहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर विदाई दी गई ।

केशव गुप्ता

आज दिनांकः 31-03-2026 को जनपद बदायूँ से अधिवर्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुये 1- रेडियो निरीक्षक श्री उमेश गंगवार 2- उप निरीक्षक श्री मोहन सिंह 3- उप निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार 4- उपनिरीक्षक श्री मांगेराम 5- उपनिरीक्षक मौ0 अरशद 6- फायरमैन ताहिर अली खाँन को पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के सभागार कक्ष में डॉ0 ह्रदेश कठेरिया अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद बदायूँ द्वारा उन्हें शॉल, पुष्पहार से सम्मानित कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये एवं सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों का परिचय पढ़ते हुए पुलिस परिवार की तरफ से इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी दातागंज जनपद बदायूँ व पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त अधि0/कर्मचारियों के परिवारिकजन विदाई समारोह में उपस्थित हुय़े। कार्यक्रम का संचालन श्री इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ द्वारा किया गया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.