6:27 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

*सीतापुर में हुई पत्रकार की हत्या से गुस्साए,राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के तहसील अध्यक्ष सौरभ गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

सहसबान( बदायूं) सोमवार को तहसील प्रांगण में पहुंचकर पत्रकारों ने सीतापुर के माहौली में पत्रकार राघवेन्द्र बाज़पेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से पत्रकारों में गुस्सा है। इससे नाराज क्षेत्र के पत्रकारों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर तहसील मैं नारेबाजी की। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम प्रेमपाल सिंह को सौंप कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में पत्रकारों ने पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेयी के हत्यारों को फांसी देने की मांग की। मृतक पत्रकार के परिजनों को 5 करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने के साथ ही पत्रकारों को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग की है। पत्रकारों ने कहा आए दिन माफियाओं द्वारा पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए और बीच चौराहे पर पत्रकार की हत्या करने वाले लोगों को फांसी की सजा देना चाहिए। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, सैयद तुफैल अहमद, शिव यादव,मोहित यादव, रवि शंकर,अवनी, मोहम्मद तारीक, योगेंद्र सिंह, मोहम्मद जावेद, अबीर सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.