4:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मांग ने पकड़ा जोर

सहसवान, बदायूं। सहसवान की परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए भाजपा नेत्री और महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री दीक्षा माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर विशेष मांग उठाई है। उन्होंने पत्र के माध्यम से सहसवान में रोडवेज बस स्टैंड के पूर्ण निर्माण और यहाँ से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आग्रह किया है।
पत्र में उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि पूर्व में मिले आश्वासन के बावजूद बस स्टैंड का कार्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफियाओं के प्रभाव के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि यहाँ रेलवे की सुविधा न होने के कारण जनता रोडवेज बसों पर निर्भर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बदायूँ से दिल्ली के लिए रोजाना 200 से अधिक बसें चलती हैं, लेकिन सहसवान से बिल्सी, दहगवां, इस्लाम नगर, बिसौली, चंदौसी, कासगंज, अलीगढ़, आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख मार्गों पर एक भी बस की सुविधा नहीं है।
दीक्षा माहेश्वरी ने मांग की है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व वर्ष 2026 में ही सहसवान को नया रोडवेज डिपो प्रदान किया जाए और यहाँ से बस सेवा का संचालन तत्काल प्रभाव से शुरू हो। इसके साथ ही, उन्होंने बस स्टैंड के पास स्थित नगर पालिका के गंदे नाले को दुरुस्त कराने के लिए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की भी मांग की है, ताकि आम जनता को जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.