5:19 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सम्भव अभियान 5.0 से दूर होेगा बच्चों का कुपोषण

बदायूँ: 02 जुलाई। सम्भव अभियान 5.0 अन्तर्गत जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2025 में क्रियान्वयन एवं आयोजन होगा। इस वर्ष अभियान की थीम 06 माह से कम आयु के शिशुओं में कुपोषण की रोकथाम एवं प्रबन्धन है। यह अभियान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से आयोजित किया जाना है। गत वर्ष सम्भव अभियान 4.0 के अन्तर्गत 81 प्रतिशत बच्चों की रिकवरी प्राप्त हुई जो अच्छा परिणाम है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बैठक के दौरान दी।
बुधवार को विकास भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में संभव अभियान सफल आयोजन के संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बाल विकास विभाग एवं चिकित्सा विभाग व अन्य सभी सम्बंधितों को अभियान के कुशल व सफल आयोजन हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनपद के ऐसे बच्चे जो गंभीर रूप से कुपोषित और शेष चिन्हित होने वाले बच्चों को इस तीन माह के अभियान में लाभ होगा।
उन्होंने बताया कि अभियान अन्तर्गत कार्ययोजना के पूर्व तैयारी और समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्यकत्रियों को निर्देशों की स्पष्ट जानकारी दी जाएगी, ग्रोथ मार्निटरिंग हेतु उपकरणों का प्रबन्धन, ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं ए०एन०एम० का उन्मुखीकरण एवं क्षमता संर्वधन प्रशिक्षण, वर्थ वेट शिशुओं का प्रबन्धन और ई-कंवच पर अंकन सम्बन्धी विषयों को सम्मिलित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.