2:17 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की मासिक बैठक

समाजवादी युवजन सभा बदायूँ की मासिक बैठक समाजवादी पार्टी बदायूँ के जिला कार्यालय गाँधी नगर पर आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने की और संचालन समाजवादी युवजन सभा के बदायूँ विधानसभा सभा के विधानसभा अध्यक्ष अमन यादव ने किया।
बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल के आदेश पर आगामी 27-01-2025 से पी0 डी0 ऐ0 पंचायत के कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष चौ नरोत्तम सिंह यादव ने कहा आगामी 27-01-2025 से जिले में पी0 डी0 ऐ0 पंचायत के कार्यक्रम को सभी विधानसभा में किया जाना है जिसमे जिला कमेटी के पदाधिकारियों को विधानसभा वार प्रभारी बनाया जायेगा। जिनकी देखरेख में विधानसभा अध्यक्षगणों को कार्यक्रम को विधिवत करना है।
सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में पी0डी0ऐ0 पंचायत के कार्यक्रम को सफल बनाना है।
बैठक में जिला महासचिव शारिक खान, जिला उपाध्यक्ष गण रमेश बाबू गुड्डू यादव, अवनीश सिंह, बादाम सिंह यादव, जदुवीर सिंह जिला सचिव अख्तर हुसैन, विधानसभा अध्यक्ष सहसवान नीरेश शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बदायूँ अमन यादव, विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी रतिराम, नगर अध्यक्ष बिल्सी असलम खान,बदायूँ विधानसभा महा सचिव सुनील सिंह, राजा यादव, कल्लू यादव, बादाम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, सौरभ शर्मा, शरद यादव, ताहिर अली, माजिद अली, आकाश यादव, मुस्लिम अली, अर्पण सिंह, अजीत यादव आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.