6:16 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ताऊजी के साथ पहुंचे युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ताऊजी के साथ पहुंचे युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से की मुलाकात

सहसवान- बदायूं की सियासत में युवाओं की दमदार दस्तक देखने को मिली जब सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता अपने ताऊजी और युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता के साथ आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे।

राजधानी लखनऊ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर हुई इस अहम मुलाकात में बदायूं विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास का रोडमैप रखा गया। विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने क्षेत्र की सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

खास बात रही युवा नेता मयंक गुप्ता की मौजूदगी
अपने ताऊजी के साथ पहुंचे मयंक गुप्ता ने भी उपमुख्यमंत्री के सामने बेबाकी से युवाओं और व्यापारियों के मुद्दे रखे। उन्होंने सहसबान,दंहगबा में रोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास की संभावनाओं पर अपने विजन को साझा किया। मयंक गुप्ता की सक्रियता और मुद्दों की समझ देख उपमुख्यमंत्री ने भी सराहना की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चर्चा को सार्थक बताते हुए कहा कि बदायूं के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति दी जाएगी। उन्होंने युवा नेतृत्व को आगे आने का आह्वान करते हुए भरोसा दिलाया कि जनहित के हर प्रस्ताव पर गंभीरता से काम होगा।

सियासी गलियारों में चर्चा
ताऊजी के साथ मयंक गुप्ता का इस तरह उपमुख्यमंत्री से मिलना बदायूं की राजनीति में नए समीकरणों का संकेत माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है, “युवा चेहरा जब बड़े नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र की बात रखता है, तो बदलाव की उम्मीद पक्की हो जाती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.