1:26 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

श्री सुंदर कांड आयोजन समिति द्वारा नगर की अग्रवाल धर्मशाला में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया

बिसौली। श्री सुंदर कांड आयोजन समिति द्वारा नगर की अग्रवाल धर्मशाला में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजाया गया। सर्वप्रथम आचार्य कृष्णा शर्मा द्वारा बालाजी महराज का पूजन कराया गया। रामप्रकाश गुप्ता रामजी तथा अनुज शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। इसके उपरांत बजरंग बाण तथा हनुमानाष्टक का पाठ किया गया। रामप्रकाश राम जी ने हनुमान जी के भजनों पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उपस्थित भक्तों ने तालियों के साथ राम नाम संकीर्तन का आनंद लिया। महोत्सव में गुधनी स्थित बलदेव धाम के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर रामप्रकाश गुप्ता रामजी, अनुज शर्मा, मनोज अग्रवाल लल्लन, जतिन अग्रवाल, अनन अग्रवाल, सभासद शिवशंकर रस्तोगी, जोगेंद्र साहनी, दुर्गेश वार्ष्णेय, अशोक वार्ष्णेय, युवराज भदौरिया, मनोज टाटा, लव गुप्ता, कुश गुप्ता, विवेक मौर्य, विकास गुप्ता बब्बू,अजय गुप्ता बॉबी, भुवनेश गुप्ता, धर्मपाल आनन्द, मितांश पाराशरी, ऋषभ पाराशरी, दीपक अग्रवाल, अनूप शर्मा, रजत साहनी, रजत शर्मा, पवन शर्मा, भविष्य रस्तोगी, दक्ष पाराशरी, उज्ज्वल वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र, नैतिक, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.