2:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विजडन प्रतियोगिता का पोस्टर जारी

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विजडन प्रतियोगिता का पोस्टर जारी

इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर देता है शिखर – डाॅ राजेश कुमार वर्मा।

बदांयू 17 दिसंबर।

शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर, बदायूँ द्वारा Shikhar Wisdom Quest 3.0 – 2026 के आयोजन को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार वर्मा, सचिव करन थरेजा एवं प्रबंधक विक्रांत मेंदीरत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संस्थान प्रबंधन ने प्रतियोगिता से जुड़ी समस्त जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष साझा की।

प्रेस को संबोधित करते हुए संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दो वर्षों (2024 एवं 2025) में इस प्रतियोगिता के दो अत्यंत सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इसी अवसर पर प्रतियोगिता के अंग्रेज़ी एवं हिंदी संस्करण के पोस्टर का विधिवत विमोचन भी किया गया। इन्हीं सफल आयोजनों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए यह प्रतियोगिता लगातार तीसरे वर्ष “Shikhar Wisdom Quest 3.0 – 2026” के रूप में आयोजित की जा रही है।

संस्थान ने स्पष्ट किया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 12वीं कक्षा (विज्ञान वर्ग – PCM/PCB) में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहित करना, उन्हें बहुविकल्पीय प्रश्न-पत्र (MCQ) आधारित परीक्षा पैटर्न से परिचित कराना तथा उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को पहचान कर सम्मानित करना है।

डॉ वर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने एवं उन्हें भविष्य की शैक्षणिक चुनौतियों के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जानकारी विशेष रूप से 12वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थी इस शैक्षणिक प्रतियोगिता में भाग लेकर इसका लाभ उठा सकें।

करन थरेजा ने बताया कि Shikhar Wisdom Quest 3.0 – 2026 में कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) के वे विद्यार्थी भाग ले सकते हैं जो सत्र 2025–26 में 2026 की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं। प्रतियोगिता 4 जनवरी 2026 (रविवार), दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग, शेखूपुर, बदायूँ परिसर में आयोजित की जाएगी।

विक्रांत मेंदीरत्ता ने कहा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप, टैबलेट एवं स्मार्टफोन जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। परिणाम परीक्षा के दो दिन बाद घोषित किए जाएंगे तथा इसके उपरांत भव्य पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने के उद्देश्य से संस्थान द्वारा जिले के प्रत्येक इंटरमीडिएट कॉलेज से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। इस क्रम में विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का भरपूर सहयोग और प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है, जिससे विद्यार्थियों में इस शैक्षणिक प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

संस्थान प्रबंधन ने जिले के सभी विद्यालयों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.