12:15 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

शाहिद अली खान बने समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश सचिव का किया भव्य स्वागत

सहसवान( बदायूं) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से आज समाजवादी पार्टी ने सहसवान क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी शाहिद अली खान को प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है i
नवनियुक्त प्रदेश सचिव शाहिद अली खान से समाजवादी पार्टी ने आशा जताई है कि वह अपने पद पर रहते हुए पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ समाजवादी पार्टी में कार्य करेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करेंगे
नवनियुक्त प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे जिम्मेदारी को मैं पूर्ण रूप से निभाऊंगा समाजवादी पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा उन्होंने कहा कि जो भी समस्या होगी हर समस्या
का निस्तारण कराने हेतु हर समय तैयार रहूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलूंगा और किसी भी दिशा में समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सूचना मिलते ही समर्थको और शुभचिंतकों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव के आवास पर पहुंचकर फूल मलाए पहनकर स्वागत किया इस मौके सपा नेता जमालुद्दीन एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं नगर की जनता मौजूद रही |

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.