5:30 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

शादी में अनुदान लेने को 90 दिन पहले या बाद करें आवेदन मिलेंगे 20 हजार

*********बदायूं 10 जनवरी 2025।
विवाह हेतु अनुदान के लिए आर्थिक सहायता (अनुदान) हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्ति पुत्री की शादी के लिए आवेदन करें। इसमें पात्र को 20 हजार रुपये का सरकारी अनुदान मिलता हे।

योजना में अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर अन्य पिछड़ा वर्ग को लाभ मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व आवेदक के पास आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक (जिसमें पूर्ण विवरण हों), शादी का कार्ड होना आवश्यक है।

आवेदक की आय शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योजना में विधवा एवं दिव्यांग आवेदकों की वरीयता प्रदान की जाएगी। आवेदन शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ही स्वीकार्य होगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.