6:26 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विहिप-बजरंग दल की बैठक में संगठनात्मक फेरबदल, पुरानी समितियां निरस्त


बिसौली (बदायूं)। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला बैठक में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए असफपुर और बिसौली प्रखंड की पुरानी समितियों को निरस्त कर नई समितियों के गठन का निर्णय लिया गया। वहीं अर्पित रस्तोगी को नगर संयोजक के दायित्व से मुक्त किया गया। 3 नवंबर को जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में हित चिंतक अभियान को घर-घर तक पहुंचाने, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। जिला मंत्री रोहित सिंह ने अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में हुतात्मा दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 1990 को अयोध्या में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान बलिदान हुए कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उनके बलिदान को नमन किया। जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने संगठन की मजबूती, हिंदू समाज की एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जिलाउपाध्यक्ष नमन पाराशरी ,प्रखंड अध्यक्ष विनीत शर्मा,प्रखंड मंत्री रतनदीप प्रखंड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.