12:39 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

*विश्व पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक 22 अप्रैल 2025 को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर संविलियन विद्यालय पलिया लटू विकास क्षेत्र दातागंज जनपद बदायूँ में कक्षा 6 से 8 के बच्चों की पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने इस वर्ष की थीम हमारी शक्ति हमारा ग्रह पर आधारित पोस्टर बनाये व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले चित्र बनाये।
इस अवसर पर बच्चों को आई सी टी पर आधारित क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया जिसका प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन प्राप्त होगा।
बच्चों को स्मार्ट पैनल के माध्यम से पृथ्वी दिवस के सम्बंध में ज्ञान अर्जित कराया।
कार्यक्रम के अंत मे शपथ ग्रहण कराई गई जिसमें पेड़ न काटने,जल बचाने, गन्दगी न करने व दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर फरहत हुसैन,प्रदीप कुमार,पुनीत आहूजा,अभिषेक कुमार् सिंह,ज्ञानेश दीक्षित ,सुषमा देवी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.