12:38 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

विधायक आशुतोष मौर्य ने जनसमस्याओं सुनकर होली की बधाई दी

बिसौली: चौथे दिन जनता की समस्या सुनते व निस्तारण करते हुए विधायक आशुतोष मौर्य ने आयोजित किया होली मिलन

बिसौली। स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” के आवास पर होली के पावन पर्व का उत्साह लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। शनिवार को आयोजित भव्य होली मिलन कार्यक्रम में क्षेत्र के भारी संख्या में लोग उमड़े, जिनसे विधायक ने आत्मीयता से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी।
सौहार्द और अपनापन:
विधायक आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आम जनता का तांता लगा रहा।
जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण:
होली की खुशियों के बीच विधायक ने अपने जन-सेवा के दायित्व को भी प्राथमिकता दी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बिसौली विधानसभा के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया और कुछ गंभीर समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।क्षेत्रवासियों में उत्साह:
लगातार चार दिनों से चल रहे इस आयोजन ने क्षेत्र में चर्चा बटोरी है। लोगों का कहना है कि विधायक द्वारा सीधे संवाद और त्योहार मनाने की इस पहल से वे खुद को जनप्रतिनिधि के करीब महसूस कर रहे हैं वही विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि जनता के लिए 24 घंटे प्रति दिन तैयार है इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पार्टी पदाधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.