6:15 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विधायक आशुतोष मौर्य के अथक प्रयासो से सोत नदी पुल के निर्माण को मिली गति, 8 करोड़ की पहली किश्त जारी

बिसौली बदायूं: बिसौली विधानसभा क्षेत्र में बिल्सी रोड स्थित सोत नदी पुल लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लेते हुए शासन स्तर पर मजबूत पैरवी की। विधायक आशुतोष मौर्य उर्फ राजू भैया के अथक प्रयासों से शासन ने लगभग 16 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा पुल निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। परियोजना की पहली किस्त के रूप में 8 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं, और निर्माण कार्य वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय जनता ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि इस पुल के शीघ्र निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आसपास के 100 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग पुनः सुलभ हो सकेगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.