11:24 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

विकास क्षेत्र बिसौली के ग्राम प्रधान राकेश कुमार की मृत्यु होने से रिक्त हुई ग्राम पंचायत चन्दपुरा के प्रधान पद का उप चुनाव चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ

बिसौली। विकास क्षेत्र बिसौली के ग्राम प्रधान राकेश कुमार की मृत्यु होने से रिक्त हुई ग्राम पंचायत चन्दपुरा के प्रधान पद का उप चुनाव चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। मतदान में कुल 60.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया शाम 5:00 बजे तक चली। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतगणना 21 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से बिसौली ब्लॉक सभागार में होगी।डीएचओ सुनील कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहे।
इधर एसडीएम राशि कृष्णा और तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। एसडीएम राशि कृष्णा ने बताया कि चंदपुरा के उप चुनाव के लिए हुआ मतदान बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट सृजन यादव, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, सब इंस्पेक्टर जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.