9:55 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के द्वारा नगर में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

बिसौली। वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के द्वारा नगर में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
शीलू वार्ष्णेय के निवास पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने एक दूसरे के रंग लगाकर होली की बधाई दी गई। सर्वप्रथम विजय गुप्ता व अर्चना वार्ष्णेय द्वारा होली का भजन होली खेल रहे नंदलाल… गाया गया, जिस पर सभी सदस्यों ने झूम-झूमकर आनंद लिया। उसके बाद समिति की उपसचिव आँचल वार्ष्णेय व शीलू वार्ष्णेय द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गयी। तत्पश्चात समिति की अध्यक्ष आशू वार्ष्णेय, संरक्षक साधना वार्ष्णेय द्वारा युगल नृत्य व आँचल वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय द्वारा मनमोहक नृत्य किया गया जिसकी सभी ने सराहना की।बिटिया सलोनी वार्ष्णेय के द्वारा आकर्षक खेल खिलाये गए जिसमें आशू, विजय,अर्चना, ममतेश व सुनीता विजयी हुई। कार्यक्रम में निर्मला वार्ष्णेय, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन कमलेश वार्ष्णेय, अंजली, अनीता, पारुल, मधु, मधुवाला, नीलम, प्रतिमा, सुनीता, रेखा, विनीता, निर्मला देवी, सरोज, ममतेश, लाजेश उपस्थित रही l

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.