8:22 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार परेड की सलामी

आज दिनांक 18.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन “डॉ0 देवेन्द्र कुमार” द्वारा किया गया । टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूँ में जे0टी0सी0 हेतु आये नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री सुनील कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह, आरटीसी प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह पुण्डीर व प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.