2:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत

लिव-इन रिश्ते का दर्दनाक अंत, शादी को लेकर विवाद में महिला की हत्या का आरोप

हापुड़ में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, अमृत लाल और अनु कुमारी की पहचान मोमोज के ठेले पर हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने और वे साथ रहने लगे।

आरोप है कि अनु कुमारी विवाह का दबाव बना रही थीं। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद अमृत लाल ने कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी अमृत लाल को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करने की बात कही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.