10:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रोटरी क्लब की सराहनीय पहल :आचार्य संजीव रूप

निशुल्क नेत्र जॉच शिविर*

बिल्सी,तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी में स्थित आर्य समाज मंदिर में रोटरी क्लब बिसौली दिनेश मधु आँखों के अस्पताल द्वारा एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में ग्रामीणों की आँखों की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गई तथा आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ्त में वितरित की गईं।
शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आँखों की बीमारियों के प्रति जागरूक करना एवं समय पर उपचार उपलब्ध कराना था। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर इसका लाभ उठाया।


इस नेत्र जांच शिविर को सफल बनाने में ऑप्टोमेट्रिस्ट टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें
ठाकुर जीतू सिंह, कांक्षी वार्ष्णेय, कशिश वार्ष्णेय, एवं रजनीश शामिल रहे। समाज सुधारक वैदिक विद्वान
आचार्य संजीव रूप ने इस पहल की सराहना करते हुए रोटरी क्लब बिसौली दिनेश आँखों के अस्पताल का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.