6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रोजा इफ्तार कार्यक्रम एकता की मिशाल–विनय कुमार सिंह

उसहैत स्थानीय कस्बे में इनायत मैरिज लान में नगर पंचायत अध्यक्ष नबाव हसन एवं युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता द्वारा मुस्लिम समुदाय के हजारों महिला पुरुष अनुयायियों को रोजगार इफ्तार कराया गया। जिसके मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह के बड़े भाई एवं वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट विनय कुमार सिंह रहे रोजा इफ्तार कार्यक्रम एवं नमाज़ के बाद एकत्र लोगों को संबोधित करते हुए एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने कहा कि रोजा इफ्तार कार्यक्रम एकता की मिशाल है। जहां रोजा हमें द्रढ प्रतिज्ञ और आत्म नियंत्रण की शिक्षा देते हैं वहीं हमें एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनकर हमें देश और समाज के लिए तैयार रहने को प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में बोलते हुए ध्रुव देव गुप्ता ने युवाओं का आह्वान किया कि वे इस गंगा जमुनी संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने में अपना पूरा योगदान दें चेयरमैन नबाव हसन ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में गौरव गुप्ता पत्रकार सभासद अलीजान,मुजीब खां,सुरेश दिवाकर अखिलेश गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता,मु.यूनुस, मोअज्जम खां,पूर्व चेयरमैन श्रीराम कश्यप आदि मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.