9:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

रामलीला मेले में 10 दिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी शुरू

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित टीचर्स कॉलोनी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र की ओर से नगर में चल रहे रामलीला मेले में 10 दिवसीय आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। रविवार की रात प्रदर्शनी का शुभारंभ सीओ आलोक सिद्धू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर सीओ आलोक सिद्धू ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान, सकारात्मक सोच और जीवन में नैतिक मूल्यों के महत्व के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। चित्रों के जरिए लोगों को जीवन में शांति, सद्भाव, आत्मचिंतन और अच्छे विचारों को अपनाने का संदेश दिया जा रहा है। रामलीला मेले में आने वाले श्रद्धालु और नगरवासी इस प्रदर्शनी के माध्यम से आध्यात्मिक विषयों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आयोजकों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़कर जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में पालिका परिषद की अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, बीके ऊषा दीदी, कुसुम बहन, नरसिंह, गीता, पूजा, सुषमा, कस्तूरी और महारानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.