6:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

राज्य आपदा विमोचन बल उत्तर प्रदेश प्रशिक्षण शिविर बदायूं के लोगों ने किया प्रतिभाग

बदायूं

बदायूं जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् एनजीओ के छात्र छात्राओं ने राज्य आपदा विमोचन बल केन्द्र पर प्रशिक्षण लेने लखनऊ गये है | प्रशिक्षण प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि यह ट्रेनिंग बारह दिन चलेगी जिसमें विभिन्न जिलों के छात्र/छात्राये प्रतिभाग कर रहे हैं|प्रत्येक जनपद से आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण हेतु एडीएम वित्त एवं राजस्व बदायूं द्वारा अनुमोदन कर भेजा गया है|
टीम कमांडर षट्वदन शंखधार ने बताया कि यहां आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न तरीके का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो जिले में किसी भी आपदा के समय निपटने के लिए काम आयेगा | टीम में 24 छात्र और 11 छात्राये प्रतिभाग कर रही है जो निरंतर हर कोर्स को ठीक से समझ रही है और प्रशिक्षकों द्वारा जो बताया जा रहा है उसको नोट कर रही है |
छात्राओ की कमान टीम लीडर के रूप में प्रीती लीड कर रही है |
अभी तक छात्र/छात्राओं ने भूकंप,बाढ़ ,सुनामी ,चक्रावात,सूखा, आकाशीय बिजली आपदा के बारे में गहन अध्ययन किया गया है | साथ ही इनसे होने वाली जनहानी की भी जानकारी और इसके उपाय के तरीके को सभी ने सीखा है |
प्रतिभागी छात्र राकेश कुमार,रजनेश कुमार,राघव, रिंकू यादव, पीयूष, नवल-किशोर, आकाश बाबू, रुपेन्द्र मौर्य, अर्जुन मौर्य, आशीष कुमार, जीशान,सर्वेश कुमार,उदय प्रताप ,लीलाधर, विनीत कुमार, देशराज,देवेश, इरशाद, सतीश, आकाश,अजनेश, विनोद कुमार आदि लोग प्रतिभाग कर रहे हैं |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.