4:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

कवियित्री आकांक्षा शर्मा को कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने से नगर में खुशी की लहर

बिसौली। नगर निवासी युवा साहित्यकार व कवियित्री आकांक्षा शर्मा को कथाकुंज साहित्य सेवा परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने से नगर में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिषद के संस्थापक मुकेश पटेल व गोविंद गुप्ता ने सुश्री शर्मा को मनोनयन पत्र सौंपा। श्री पटेल ने आकांक्षा शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कला, साहित्य व समाजसेवा के क्षेत्र के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की है। यहां बता दें कि आकांक्षा नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी वरिष्ठ पत्रकार चंद्रपाल शर्मा की सुपुत्री हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.