9:56 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महाशिवरात्रि के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

बदायूं। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया। थाना मूसाझाग इलाके में म्याऊं-डहरपुर रोड पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने 12 वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कोड़ा जयकरन निवासी अशोक कुमार की बेटी प्रतिज्ञा के रूप में हुई है। वह अपने गांव से बाहर स्थित ईंट भट्ठे के पास शिवमंदिर में पूजा-अर्चना करने गई थी। मंदिर से लौटते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। यूपी 112 की पीआरवी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वे आरोपी के खिलाफ तहरीर देंगे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सौम्य सोनी

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.