6:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा सघन टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में सी.एच. सी. जगत ब्लॉक से आई टीम ने कक्षा पांचवीं एवं दसवीं के बच्चों को टिटनेस एवं डिप्थीरिया से बचाव के लिए टीके लगाए एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी। विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक कुशलकांत राठौर के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. वर्मा जी ने बताया कि टिटनेस का टीका बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। नियमित टीकाकरण से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है तथा इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी भी होती है। मीडिया प्रभारी- राजीव सिंह चौहान, डॉ. रितु रस्तोगी एवं श्वेता सैनी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.