9:04 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘युवा संसद’ के 4.0 सत्र का हुआ गरिमामयी आयोजन

मदर एथीना स्कूल में ‘युवा संसद’ के 4.0 सत्र का हुआ गरिमामयी आयोजन
मदर एथीना स्कूल में शैक्षणिक उत्कृष्टता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक और महŸवपूर्ण कदम उठाते हुए ‘लीगल लिटरेसी क्लब’ के तत्वाधान में ‘युवा संसद’ के 4.0 सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें युवा सांसदों द्वारा शिक्षा एवं परीक्षा प्रणाली के विषय पर एक उच्चस्तरीय एवं गंभीर विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। सत्र के दौरान युवा संसद विद्यार्थी सदस्यों ने पक्ष और विपक्ष के अपने आदर्श नेताओं की भूमिका का अत्यंत परिपक्वता के साथ निर्वहन करते हुए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता, भविष्य की सुरक्षा और विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य जैसे जटिल पहलुओं पर तार्किक एवं तथ्यात्मक बहस प्रस्तुत की। इस बौद्धिक मंथन ने यह सिद्ध कर दिया कि विद्यालय के विद्यार्थी केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश की समसामयिक परिस्थितियों और व्यवस्थागत चुनौतियों से भली-भांति परिचित हैं।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने ‘युवा संसद’ के इस सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने प्रेरणास्पद संदेश में कहा कि वर्तमान समय में जब हमारे विद्यार्थी शिक्षा और परीक्षा जैसे गंभीर विषयों पर संवेदनशीलता और परिपक्वता के साथ विचार-विमर्श करते हैं, तो यह स्पष्ट होता है कि वे आने वाले कल के एक जिम्मेदार, जागरूक और सशक्त नागरिक बनने की ओर अग्रसर हैं। ऐसे सत्रों से न केवल नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, बल्कि विद्यार्थियों में सत्य और न्याय के पक्ष में खड़े होने का साहस भी उत्पन्न होता है। संपूर्ण सत्र के दौरान शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार का मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा और यह आयोजन सभी के लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.