11:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

*भाजपा सरकार मेंअन्याय पूर्ण कर बोझ मध्यम वर्ग व गरीबो पर डाला ज रहा है: ओमकार सिंह*

बदायूँ : आज दिनाँक 22 जनवरी 2025 को प्रांतीय आव्हान पर चल रहे जय बापू , जय भीम , जय संविधान के अभियान के अंतर्गत 5वें दिन कादरचौक, उझानी ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्राम खिरिया बाकरपुर में संजीव यादव और कल की चौपाल पर सयुक्त रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष, पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा केंद्र सरकार द्वारा कॉरपोरेट पक्षपात किया जा रहा है पूंजीपतियों के लिए 17 लाख करोड़ के ऋण माफ किए गए, जबकि किसान और हाशिये के समुदाय पीड़ित हैं। गौतम अडानी को प्रमुख क्षेत्रों का हस्तांतरण किया गया उन्होंने कहा अन्यायपूर्ण कर बोझ मिडल व गरीबो पर डाला ज रहा है सबसे गरीब 50% जीएसटी का 64% भुगतान करते हैं, मध्यम वर्ग 30%, और सबसे अमीर 10% 5% 1 ओमकार सिंह ने आगे कहा 2021 से जनगणना रोकी गई है। दलितों, पिछड़े वर्गों, और जनजातियों द्वारा उठाई गई जाति आधारित जनगणना की उचित मांगों का उपहारा किया गया। जाति आधारित जनगणना की आवश्यकता हाशिये पर खड़े समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थितियों की सही पहचान के लिए। संसाधनों के उचित आवंटन के लिए सरकार को बाध्य करने के लिए। संविधान के सिद्धांतों के अनुरूप नीतियां तैयार करने के लिए। यह उचित प्रतिनिधित्व और अवसरों तथा संसाधनों के समान वितरण को सुनिश्चित करता है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पूर्व एआईसीसी सदस्य मुन्ना लाल सागर व जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा देश की संपत्तियां अडानी को सौंपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तहत चुनिंदा पूंजीपति मित्रों के 17 लाख करोड़ के ऋण माफ किए गए। किसान, दलित, पिछड़े वर्ग और जनजातियां बढ़ते कर्ज और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्र गौतम अडानी को सौंपे गए, जिनमें हवाई अड्डे, बंदरगाह, खाद्य तेल, सीमेंट, कोयला खदानें, रेलवे लाइनें, रक्षा क्षेत्र शामिल है इस अवसर पर संचालन जिला महासचिव इख्लाश हुसैन ने किया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव रहें वह कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष योगेश पंडित ने की ।कार्यक्रम में ठाकुर सुग्रीव सिंह, मनोज सिंह, फूल सिंह, दानवीर सिंह लखपत सिंह ,रामराज सिंह ,महबूब मियां ,शराफत अली, प्रेमपाल, राम किशोर गुप्ता ,जबर सिंह, सुखराम विनोद यादव, रघुराम सिंह, सुखपाल सागर ,प्रेमपाल भारती, आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।*कल दिनांक 23 जनवरी 2025 को जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम मानवयी में अपराह्न 1:00 बजे आयोजित किया जा रहा है। सम्मानित पत्रकार बंधुओ को सादर सूचनार्थ*

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.