10:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बौद्धों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा

बदायूं। प्रदेश शाक्य मौर्य कुशवाहा सैनी माली महासभा उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में बौद्धों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम राशि कृष्णा को सौंपा। उन्होंने कहा महाबोधि मंदिर बौद्ध धर्म की पवित्र धरोहर है। इसे गैर बौद्धों के नियंत्रण से मुक्त करना हमारा अधिकार है। हम चाहते हैं कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से ले और हमारी मांगों को पूरा करें।जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा भारत में मंदिर, मस्जिद व अन्य धर्म स्थानों के संचालन के लिए अपना ट्रस्ट है और अपने धर्म की आस्था के साथ नीति नियमों के अनुसार उनका संचालन करते हैं। तो फिर बौद्धों के लिए अलग नियम/कानून क्यूं। इस अवसर पर रामेश्वर शाक्य, एड भूपसिंह, कृपाशंकर बौद्ध, मुकेश चंद्र शाक्य, सुरेश चंद्र शाक्य, डालचंद्र शाक्य, केसी शाक्य, देवकी नंदन शाक्य, दृगपाल शाक्य, पूज्य भंते आनन्द विनय शील भंते सत्याज्यिति रवि मौर्य धर्मेंद्र शाक्य प्रेमपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.