11:23 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- सावन माह को लेकर परशुराम भक्त संगठन ने सौंपा ज्ञापन

बिसौली- सावन माह को लेकर परशुराम भक्त संगठन ने सौंपा ज्ञापन

बदायूं, 30 जुलाई। पवित्र श्रावण (सावन) माह के शुभारंभ के अवसर पर परशुराम भक्त संगठन ने कांवड़ यात्रा मार्गों एवं प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं के सम्मान और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

संगठन ने कहा कि 30 जुलाई 2026 से सावन माह प्रारंभ हो रहा है, जिसमें लाखों शिवभक्त विभिन्न मार्गों से कांवड़ यात्रा कर शिव मंदिरों में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। सावन हिंदू समाज की आस्था और श्रद्धा का पावन पर्व है।

ज्ञापन में प्रशासन से अनुरोध किया गया कि कांवड़ यात्रा मार्गों और प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास मांस, मछली एवं मदिरा की दुकानों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे तथा क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था कायम रहे।

इस दौरान संगठन मंत्री योगेश जी की उपस्थिति में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

उपस्थित पदाधिकारी
विभाग संगठन मंत्री – योगेश जी
जिला अध्यक्ष – अरविंद अग्रवाल
जिला मंत्री – रोहित सिंह
जिला सह संयोजक – करन जी
प्रखंड अध्यक्ष – विनीत शर्मा
जिला उपाध्यक्ष – नमन पाराशरी
प्रखंड उपाध्यक्ष – वेद प्रकाश शर्मा
जिला सह मंत्री – संजय शर्मा
नगर संयोजक – लक्ष्य पाराशरी
प्रखंड मंत्री – रतन दीप शर्मा
प्रखंड संयोजक – अर्पित पाठक
प्रखंड सह मंत्री – मनु शर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.