7:14 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बिसौली (बदायूं)। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बुधवार को एसडीएम प्रियंका कुमारी ने पुलिस टीम के साथ रानेट चौराहा एवं औरछी चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.