11:12 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में संस्कार भारती द्वारा द्वितीय नटराज उत्सव पर गुरुओं व शिशुओं के माता पिता का पूजन

बिसौली। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में संस्कार भारती द्वारा द्वितीय नटराज उत्सव के अवसर पर गुरुओं व शिशुओं के माता पिता का पूजन करके मनाया गया। शिशुओं ने विद्यालय में पधारे अपने माता पिता व उपस्थित गुरुओं का पूजन वेद मंत्रों के श्रवण के साथ-साथ किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस मौके पर माता-पिता व गुरुओं के लिए अक्षत, रोली, पुष्य, चंदन, धूप, दीप समर्पित किये। उपस्थित सभी सज्जनों ने गुरु आरती करने के पश्चात्ताप प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम, कवि हर गोविन्द पाठक (दीन) ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। संस्था के अध्यक्ष डाॅ. रूपेन्द्र आर्य ने विद्यालय परिवार व समस्त उपस्थित सज्जनों का आभार व्यक्त किया। ध्येय गीत का गायन देवेन्द्र कुमार भट्ट ने किया। प्राचार्य संजीव यादव ने गुरुपूर्णिमा व गुरुपूजन दिवस का महत्व बताया। संस्कार भारती के उपस्थित सदस्यों व आये हुए शिशुओं के माता-पिता का विद्यालय परिवार ने स्वागत किया। इस दौरान गोपेश्वर पाठक, सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, नीरज साँई, विजय सक्सेना आदि लोग इसके साक्षी बने।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.