8:02 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। मुड़िया में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन

बिसौली। नगर पंचायत मुड़िया में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन उत्साह एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य वक्ता बाला जी बलदेवधाम गुदनी के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव आचार्य ललितेश्वरानंद महाराज ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
महाराज जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि धर्म केवल पूजा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने परिवार व्यवस्था को भारतीय संस्कृति की आधारशिला बताते हुए मातृशक्ति के सम्मान और सामाजिक समरसता पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करना चाहिए। जिला प्रचारक सुधांशु जी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। नगर संचालक रोशन लाल जी ने अध्यक्षता करते हुए आभार व्यक्त किया। महिला शक्ति की ओर से अनुपम पाठक ने भी विचार रखे। इस अवसर पर दुर्गेश जी,राजेश राणा, संजीव मिश्रा, रवि शर्मा, सुमित शर्मा, प्रदीप पाठक, हर्षित, राहुल, अकांश गुप्ता, ललित वार्ष्णेय, सुरजीत कुमार, महेंद्र सागर, अमर सिंह, पंकज सागर, दीपक मिश्रा, भवनेश गोविंद, अमित, राजन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.