5:27 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। अमन कमेटी की बैठक आयोजित

बिसौली। आगामी होली पर्व व पवित्र रमजान के जुमे की नमाज के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने अमन कमेटी की बैठक आयोजित की। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा व एसपी देहात के.के. सरोज ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से होली के दिन जुमे की नमाज 2:00 बजे के बाद अदा कराए जाने की अपील की।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम राशि कृष्णा ने कहा सुबह से लेकर दोपहर तक होली खेली जाए। वहीं दोपहर दो बजे के बाद ही सभी जगहों पर जुमे की नमाज अदा कराई जाए। उन्होंने कहा सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा एवं मेल मिलाप के साथ त्यौहार मनाए। एसपी देहात के.के. सरोज ने कहा त्योहारों को सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया जाए। जिससे गंगा जमुनी संस्कृति बनी रहे। श्री सरोज ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शांति भंग करने बालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। ऐसे व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। सीओ सुनील कुमार ने कहा डीजे संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है। तेज आवाज, भड़काऊ या अश्लील गाने बजाने पर डीजे जब्त कर, कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने कहा त्योहार के दिन शराब की दुकानें बंद रहेगी और अवैध शराब पर कार्रवाई होगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, मौलाना अफलाक रजा़, हाफिज शरीफ रजा जामी, हाफिज शादाब रजा, मो. बिलाल, मौलाना रफीक रजा, हाफिज मो. इमरान, नसीम अख्तर, हाफ़िज फुरकान रजा, हाफ़िज़ कमरुज्जमा अशरफी, हाफ़िज़ दिलशाद, हाफ़िज़ मज़हर खान, हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद, जैन सलमानी, अमित वार्ष्णेय, अतहर हसन खां, प्रधान अफजल, बृजेश कुमार, विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.