8:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में धूमधाम से मनाई गई अशोक महान की जंयती

हमेशा लोक कल्याण के लिए समर्पित रहे अशोक महान

बिल्सी। शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सम्राट, अखण्ड भारत के निर्माता एवं महान चक्रवर्ती सम्राट देवानांप्रिय अशोक महान की 2329वीं जयन्ती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने सर्वसमाज के सम्मानित जनों, महिलाओं एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर के सम्राट अशोक चौक पर सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात चौराहे पर जनसामान्य को मिष्ठान वितरण किया। इसके उपरांत अपने आवास पर विचार गोष्ठी ममता शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक एक महान शासक थे उन्होंने कहा था कि समस्त प्रजा मेरी सन्तान है, सर्व लोकहित मेरा कर्तव्य है। मौर्य शाक्य कुशवाहा, सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने एक बड़े भूभाग पर शासन किया और लोक कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। इस मौके पर हरिओम सैनी, राकेश शाक्य, डॉ अरविंद शाक्य, डा.मुकेेश मौर्य, भगवान दास सागर, अभिषेक वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, पीडी सिंह, केपी शाक्य, टिंकू शाक्य, हुकुम सिंह, राजाराम, राममूर्ति मौर्य, सौरभ कश्यप मौजूद रहे। इससे पहले विधायक हरीश शाक्य ने भी यहां कार्यकर्ताओं को साथ पहुंच कर सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होनें कहा कि खण्ड-खण्ड भारत को अखण्ड भारत में बदलने वाले कोई और नहीं सम्राट अशोक महान थे, उनके शासन काल में इस देश में अमन और चैन था। इस मौके पर चैयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर, ओमप्रकाश सागर, डा.मुकेश चंद्र मौर्य, विवेक राठी, राहुल शाक्य, संजीव वाष्र्णेय, अजीत सिंह गूर्जर, उमेश बाबू, प्रखर माहेश्वरी, पीयूष शाक्य, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.