8:08 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR दर्ज

बिल्सी में दबंगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, FIR दर्ज।

बिल्सी, बदायूं 12 मई 2026।

ग्राम दीनानगर शेखपुर में दबंगों द्वारा मारपीट और अवैध शराब बेचने का मामला सामने आया है। पीड़ित श्रीकृष्ण पुत्र रामसेवक ने बिल्सी थाने में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

श्रीकृष्ण का आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के अर्जुन, धीरेंद्र, पीतम दास और सत्यपाल से उनका झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में उनके बेटे शनि और भतीजे अरविंद को चोटें आई थीं। दोनों का मेडिकल बिल्सी सरकारी अस्पताल में कराया गया था।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने कोई कार्रवाई न होने पर हौसले बुलंद कर लिए हैं। शिकायत में लिखा है कि आरोपी दबंग किस्म के लोग हैं और गांव में खुलेआम शराब बेचते हैं। अब वे पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

थाना बिल्सी पुलिस ने श्रीकृष्ण की तहरीर के आधार पर 11 मई 2026 को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि FIR में दर्ज धाराओं के तहत जांच की जा रही है और जल्द साक्ष्य जुटाकर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.