4:09 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी:- बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर घर तिरंगा” यात्रा में बच्चों का जोश और देशभक्ति का अनोखा रंग

“हर घर तिरंगा” यात्रा में बच्चों का जोश और देशभक्ति का अनोखा रंग
बिल्सी:- नगर के बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में आज “हर घर तिरंगा” यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सुबह से ही पूरे विद्यालय का वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने चेहरे पर तिरंगे का सुंदर मेकअप करवा रखा था, हाथों में तिरंगा लहराते हुए वे पूरे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान बच्चों ने बहुत जोर-शोर से देशभक्ति से सम्बंधित विभिन्न नारे लगाए | इसके पश्चात बच्चों ने “INDIA” अक्षरों और तिरंगे के आकार में खड़े होकर देश के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और प्रेम को व्यक्त किया। इस अद्भुत दृश्य ने सभी के मन में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से छात्रों में देशप्रेम, एकता और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना जागृत होती है | यह दिन न केवल बच्चों के लिए, बल्कि उपस्थित सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का अवसर बन गया।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति सम्मान देखकर अत्यन्त गर्व महसूस हो रहा है ऐसे आयोजन बच्चों में न केवल एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें अपने देश के गौरवमय इतिहास और संस्कृति से भी जोड़ते हैं
इस अवसर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.