4:05 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन

बिल्सी भारतीय हलधर किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी के नेतृत्व मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर श्री मान जिलाधिकारी महोदय बदायूँ को सम्बोधित एक ज्ञापन सक्षम अधिकारी के रूप में थाना अध्यक्ष बिल्सी मनोज कुमार को सौपा
जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने बताया कि ग्राम सतेती पट्टी सुकाल व पुरे गांव का जो मुख्य रास्ता है वह बहुत ख़राब है उक्त रास्ते पर गांव के किसानो बच्चों ग्रामीणों का निकलना बहुत मुश्किल है बरसात के दिनों मे उक्त रास्ता बहुत खराब हो जाता है उक्त सडक को आजतक किसी भी जनप्रतिनिधि ने कोई पहल नहीं की जिससे पूरे गांव के लोग व सतेती सुकाल के लोगो का निकलना मुश्किल हो जाता है और पूरे गांव मे रोष व्याप्त है |
धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि एक महीने के अंदर उक्त सडक का निर्माण कराया जाये अन्यथा भारतीय हलधर किसान यूनियन अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन ब्लॉक परिसर अम्बियापुर मे करेंगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी
इस मौक़े पर विजनेश सोलंकी,शाहनवाज़ अल्वी, अजीत गुर्जर,विजनेश सोलंकी प्रदेश सचिव युवा जिलाध्यक्ष विवेक चौहान. सूरजपाल. इखलास. संजय सिंह. पवन तोमर.सुबोध चौहान,भूरे सिंह. अनूप राठौर. प्रदीप चौहान. समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.