4:10 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी के डॉ.ध्रुव वार्ष्णेय को मिली एमबीबीएस की उपाधि

बिल्सी के डॉ.ध्रुव वार्ष्णेय को मिली एमबीबीएस की उपाधि

बिल्सी। मेरठ के लाला लाजपत राय स्मारकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित 59वें स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह में नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी किराना व्यापारी विष्णु गोपाल वार्ष्णेय के सबसे छोटे पुत्र डॉ.ध्रुव वार्ष्णेय को एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई। इस भव्य समारोह में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्राचार्य डा.आरसी गुप्ता, और वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों ने उपाधि वितरित की। डॉ.ध्रुव की इस उपलब्धि पर परिवार समेत उनके मित्रों खुशी का का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.