6:06 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। बलदेव धाम पर धूमधाम से मनाया बालाजी महाराज का जन्मोत्सव

बाबा के जागरण में रातभर झूमते रहे भक्त, प्रसाद का हुआ वितरण
दरबार की ओर से सहयोगियों को किया गया सम्मानित
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाइवे पर स्थित बलदेव धाम खौंसारा में बुधवार की रात श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव भक्तों ने धार्मिक उल्लास के साथ मनाया। जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चलती रही, जिनमें दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य अर्जित किया। यहां आयोजित तीन दिवसीय सर्व कष्ट निवारण यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार और समाज की मंगलकामना की। सुबह से लेकर शाम तक यज्ञ स्थल पर जय बजरंगबली के जयघोष गूंजते रहे। उसके बाद मंदिर परिसर में भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद रही। भजन सम्राट रामकुमार लक्खा व रुचि किनकर ने अपने सुंदर भजनों से यहां समा बांध दिया। संकीर्तन मंडप में रातभर भक्तिमय माहौल बना रहा। दोनों कलाकारों ने संगीतमय भेंटों से ऐसा भाव-विभोर वातावरण बनाया कि देररात तक श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। बलदेव धाम के पीठाधीश्वर महंत ललितेश्वरानंद महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि कलियुग में बालाजी महाराज की असीम कृपा से ही मनुष्य के जीवन के कष्ट दूर होते हैं। जो भी सच्चे मन से धाम आता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। उन्होंने भक्तों को प्रसाद और सिद्ध रुद्राक्ष उपहार स्वरूप भेंट किए। इसके अलावा कार्यक्रम को सफल बनाने वाले रजनीश शर्मा, मृदुल शर्मा, सुमित कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, शुभम शर्मा, लव शर्मा, कुश शर्मा, प्रशांत जैन, डा.नीरज अग्निहोत्री, किशनपाल, लोकेश बाबू वाष्र्णेय समेत सभी सहयोगियों को दरबार का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर चंदौसी, बिसौली, बिल्सी, बदायूं, उझानी, इस्लामनगर, वजीरगंज समेत कई नगरों से आए भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.